//अमर सोनी//
बक्सवाहा(छतरपुर)। जिला कलेक्टर के निर्देशन पर बकस्वाहा में अनावश्यक घूम रहे लोगो की आज कोरोना सेम्पलिंग की गई.
जिसमे RAT द्वारा 105 लोगो की जांच की गई साथ ही RTPCR द्वारा 20 सेंपल लिये गये।
जिस दौरान मुख्य रूप से सेम्पलिंग करवाने के लिए तहसीलदार त्रिलोक सिंह पोशाम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि जिला कलेक्टर के द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि अनावश्यक रूप से घूमने वालों की कोरोना सेम्पलिंग की जाये तथा कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया जाये।