Translate

मंगलवार, 1 जून 2021

भगवा थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में घुवारा पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा।

//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)।  इन दिनों बड़ामलहरा पुलिस अनुविभाग के विभिन्न थानों में ताबड़तोड़ कार्यवाहियों का दौर चल रहा है इसी कार्यवाहियों के दौर में भगवा थाना अंतर्गत घुवारा पुलिस ने भी एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरपुर डी आई जी विवेक राज सिंह ,  छतरपुर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन में बड़ामलहरा एस डी ओ पी राजाराम साहू एवं भगवा थाना प्रभारी निरीक्षक के के खनेजा के मार्गदर्शन में भगवा थाना अंतर्गत आने बाले नगर घुवारा में घुवारा उप थाना प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार अपने हमराही बल के साथ सोमवार की शाम करीब 5 बजे गस्त पर निकले थे तभी कचरा खेरा पुलिया के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से एक बोरी लिए जा रहा था जैसे ही उसने पुलिस की गाड़ी को देखा तो उसकी चालचलन में बदलाव हुआ और शक के तौर पर चौकी प्रभारी ने उसकी गाड़ी रुकवाई गाड़ी रोकने के बाद उस बोरी की तलाशी ली गई थी कुल 633 क़वार्टर 81 लीटर अबैध शराब जब्त एवं  एक बजाज पल्सर 135 मोटरसाइकिल जब्त हुई आरोपी से पूछने पर आरोपी ने अपना नाम देवप्रताप सिंह बुंदेला पिता भरत सिंह बुंदेला उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम कुष्मांड थाना सोजना उत्तरप्रदेश बताया है आरोपी के विरुद्ध भगवा थाना घुवारा उप थाना में आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को जेल भेज दिया गया

वही सोमवार की दोपहर एक आरोपी महिपाल सिंह पिता माधव सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी मड़ीखेड़ा थाना भगवा से 35 लीटर अबैध शराब की जब्ती एवं एक मोटरसाइकिल की जब्ती हुई घुवारा उप थाना में आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (1) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है 

 उक्त कार्यवाही भगवा थाना प्रभारी निरीक्षक के के खनेजा के मार्गदर्शन में घुवारा उप थाना प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक राम सेवक डागोर , सहायक उप निरीक्षक धनीराम तिवारी आरक्षक देव कुमार , अनिल यादव , अविनाश रिचरिया , समेत समस्त स्टाप की भूमिका रही।