//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। बाजना के बस स्टैंड के समीप स्थित श्री हनुमान मंदिर में आचार्य श्री उपेंद्र कुसमया जी के कुशल सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है।
पांच दिन का यह आयोजन पांच पंडित श्री उपेंद्र कुसमया, रज्जू तिवारी,गौरव तिवारी, रामेश्वर कुसमया, रामेश्वर शुक्ला के द्वारा आयोजित कराया जा रहा है जिससे क्षेत्र में सुख शांति बनी रहे व किसी भी प्रकार की किसी को बीमारी बाधा ना हो।