//नरेंद्र अहिरवार//
ब्यूरो दमोह। कोरोना वायरस के बढ़ते हुए प्रभाव को रोकने के लिए मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जिले में लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। दमोह विकासखंड में पंजीकृत वालेंटियर द्वारा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक संदीप गौहर के निर्देशन में कोरोना वालेंटियर जितेंद्र सिंह राजपूत, राजकुमार सेन, नारायण सिंह, ब्रजेश सेन द्वारा जिला समन्वयक के साथ सीताबाबरी, कुचबंदिया टोला भदोली में लोगों को घर-घर जाकर मॉस्क और सब्जियों का वितरण किया गया। साथ ही लोगो को मॉस्क लगाने, लॉक डाउन का पालन करने के साथ वैक्सीन लगवाने हेतु जागरूक किया।
इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र दमोह से सम्बद्ध युवा मंडल मिशन जन जागृति युवा मंडल, बाँसतरखेड़ा नेहरू युवक मंडल के साथ शरद सेन का भी विशेष सहयोग रहा। मध्यप्रदेश जन अभियान के जिला समन्वयक द्वारा सभी कोरोना वालंटियर्स को कार्य करने हेतु निरंतर उत्साहवर्द्धन कर प्रेरित किया जा रहा है।