Translate

बुधवार, 26 मई 2021

टीकमगढ़। जनता कर्फ्यू का पालन कराने प्रशासन सख्त।



ब्यूरो टीकमगढ़। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सुभाष कुमार द्विवेदी द्वारा जिले में आगामी एक जून की सुबह 6 बजे तक जनता कर्फ्यू लागू किया गया है। इस प्रतिबंधात्मक आदेश के तहत जिले के सभी क्षेत्रों में प्रशासन एवं पुलिस द्वारा कोरोना कर्फ्यू के दिशा-निर्देशों का पालन कराया जा रहा है।

इसके तहत आज अनावश्यक घर से बाहर निकलने वालों को घर में रहने की सलाह दी। प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूकता माध्यमों से कोरोनावायरस से बचाव के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसी प्रकार दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चलानी एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही भी की जा रही है।

प्रशासन एवं पुलिस के अमले द्वारा लोगों को अनावश्यक घर से नहीं निकलने,मॉस्क के उपयोग तथा सोशल डिस्टेंसिंग का का लगातार पालन करने की समझाइश भी दी जा रही है। इसके तहत विभिन्न स्थानों पर संबंधित अमले द्वारा अनावश्यक रूप से बाहर घूम रहे लोगों को समझाईश दी जारी है तथा उन्हें घर वापिस भेजा जा रहा है।