Translate

सोमवार, 31 मई 2021

घुवारा में "हमाओ घर हमाई जिम्मेदारी" के तहत प्रशासनिक अमले ने रैली निकालकर किया टीकाकरण के लिए जागरूक।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। ज्यो ज्यो जिला प्रशासन के द्वारा कोरोना कर्फ्यू मैं आम जनता को ढील दी जा रही है त्यों त्यों बड़ामलहरा अनुविभाग में ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करवाने के लिए प्रशासनिक अमले ने कमर कस ली है दिन सोमवार को अनुविभाग के घुवारा नगर में जिला प्रशासन के आह्वान पर हमाओ घर हमाइ जिम्मेदारी अभियान के तहत  टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान को चलाते हुए घुवारा तहसीलदार रविशंकर सुक्ला , घुवारा नगर परिषद सी एम ओ सुंदर लाल सोनी , भगवा थाना प्रभारी निरीक्षक के के खनेजा समेत समस्त प्रशासनिक अमले के साथ टीकाकरण के लिए जागरूकता रैली निकाली गई जागरूकता रैली नगर के मुख्य बस स्टैंड से शुरू की गई जिसमें घुवारा नगर व  क्षेत्र की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , आशा कार्यकर्ताओ के द्वारा टीकाकरण के प्रति आमजनमानस को जागरूक करने के लिए अपने अपने हाथों टीकाकरण के जागरूकता के संदेशो को अलग अलग तख्तियों में समायोजित किया गया उपरांत नगर के जबलपुरी तिराहा , जंगल चौकी जैसे मुख्य मार्गो से गुजरते हुए आमजनमानस को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया एवं बताया गया कि टीकाकरण कोरोना से बचने के लिए एक मात्र उपाय है एवं टीकाकरण कोरोना से बचाव के लिए पूरी तरह कारागार है टीकाकरण के लगने के बाद शरीर में किसी भी प्रकार का कोई पार्श्व प्रभाव नही पड़ता है इसलिए हम सबको राष्ट्र निर्माण में सहयोग की भावना रखते हुए एवं कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जंग जीतने के लिए सभी दुकानदार , समाजसेवी , सहित समस्त आमजनमानस को आवश्यक रूप से टीकाकरण करवाकर केवल अपना ही नही अपने देश , समाज , परिवार के भी स्वास्थ्य का ख्याल रखना है टीकाकरण जागरूकता अभियान के लिए निकाली गई रैली में घुवारा तहसीलदार रविशंकर सुक्ला , घुवारा नगर परिषद सी एम ओ सुंदर लाल सोनी , थाना प्रभारी भगवा निरीक्षक के के खनेजा डॉ आनंद तिवारी परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास सहित राजस्व अमला , नगर परिषद अमला , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , आशा कार्यकर्ता , पुलिस अमला सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी पत्रकार मोजूद रहे।