Translate

शुक्रवार, 28 मई 2021

राजनगर। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही वैक्सीनेशन के कार्य को कर रही प्रभावित।

  //राजीव शुक्ला//                               

राजनगर(छतरपुर)। वैक्सीनेशन को लेकर के चाह हमारी केंद्र सरकार हो या प्रदेश की सरकार या जिला प्रशासन या स्थानीय प्रशासन कुछ भी कर ले लेकिन जब तक स्वास्थ्य विभाग अपने ढुलमुल रवैया को नहीं सुधरेगी तब तक हम वैक्सीनेशन  के कार्य को सुचारू रूप से प्रभावी नहीं बना सकते और ना ही यह अभियान सफल हो सकता है ।  

                                  राजनगर विकासखंड की अगर हम बात करें तो इस विकासखंड के अंतर्गत जब नगरीय स्तर पर खजुराहो तथा राजनगर वैक्सीनेशन सेंटर में समय पर वैक्सीन नहीं उपलब्ध हो पाती और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है तब ऐसी स्थिति में ग्रामीण अंचलों में चल रहे वैक्सीनेशन के अभियान को स्वास्थ विभाग के द्वारा कैसे संचालित किया जा रहा होगा स्वता: ही अनुमान लगाया जा सकता है, खजुराहो हायर सेकेंडरी में चल रहे वैक्सीनेशन को लेकर आज 9:00 बजे से वहां लोगों का पहुंचना प्रारंभ हो गया था लेकिन वैक्सीनेशन 12:00 बजे के आसपास प्रारंभ हुआ ऐसी स्थिति में वहां खड़े युवाओं में भारी रोष देखा गया , निश्चित रूप से जिस तरह से युवा बढ़-चढ़कर वैक्सीनेशन के कार्य में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं कहीं स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही के चलते उनका जोश भी ठंडा ना होने लगे ।

                    वही वैक्सीनेशन सेंटर में किसी भी तरह का कोई सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जाता, रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ एक ही विंडो है ऐसी स्थिति में लोग झुंड बनाकर खड़े हो जाते हैं इतना ही नहीं वैक्सीनेशन सेंटर में उपस्थित कर्मचारी भी इस तरह से लोगों के सामने पेश होते हैं जैसे यह कोई एहसान कर रहे हो , वैक्सीनेशन सेंटर में घंटों खड़े रहने के बाद लोगों को ना तो पीने के पानी की व्यवस्था है और न नियम अनुसार वहां पर किसी भी व्यक्ति को वैक्सीनेशन के बाद लोगों को आधे घंटे बैठने के लिए कहा जाता है , अतः इस तरीके से नियमों की धज्जियां यहां उड़ाई जा रही हैं और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार लापरवाही जारी है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं, अतः जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है ।