Translate

शुक्रवार, 28 मई 2021

खजुराहों। वार्ड प्रबंधन समिति ने किया वार्ड का भ्रमण।


                  

//राजीव शुक्ला//         

खजुराहों(छतरपुर)।  कोरोनावायरस के संक्रमण काल से बचाव हेतु एवं वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने हेतु नगर परिषद खजुराहो द्वारा वार्ड स्तर पर बनाई गई आपदा प्रबंधन समिति के द्वारा वार्ड क्रमांक 9 और 14 में भ्रमण कर ना सिर्फ लोगों को कोरोनावायरस के संक्रमण काल से बचाव हेतु समझाइश प्रदान की गई बल्कि वैक्सीनेशन के लिए भी प्रेरित किया गया है।   

        इस अवसर पर वार्ड प्रभारी नगर परिषद से सियाराम शुक्ला के अलावा रामराजा अर्जरिया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शीतल त्रिवेदी एवं श्रीमती प्रमोद सिंह चौहान सम्मिलित रहे ।