//शिवराम आठ्या//
बम्होरी(छतरपुर)। शासन की मंशानुसार अधिकारियों के निर्देशन पर आज बक्सवाहा जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत बम्होरी में कोरोना जन जागरूकता रैली निकाली गई।
जिसका प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रो में लोगों को वेक्सीनेशन के प्रति जागरूक करना तथा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की जानकारी प्रदान करना रहा।
जिस दौरान मुख्य रूप से वालेंटियर निरंजन बिल्थरे, कामकिशोर बिल्थरे एएनएम रामा धूरिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमलेश उपाध्याय, रामकुमारी बिल्थरे, सावित्री प्रजापति, रजनी सोनी,भगवती नामदेव तथा आंगनवाड़ी सहायिकाओ की मौजूदगी रही।
• अगर आप बक्सवाहा/बम्होरी क्षेत्र के निवासी हैं तो जनसमस्या से जुड़ी तमाम खबरों को हम तक भेज सकते हैं।
7247230761,8878477443