Translate

सोमवार, 24 मई 2021

खजुराहो में आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में वैक्सीनेशन के प्रति जिला कलेक्टर का दिखा सख्त रुख।


                            

//राजीव शुक्ला//        

खजुराहों(छतरपुर)। खजुराहो नगर परिषद के सभागार में आज आयोजित आपदा प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान जिला कलेक्टर श्री शैलेंद्र सिंह ने वैक्सीनेशन को लेकर खासतौर से 45 प्लस के संदर्भ में हो रही ढिलाई को लेकर अधिकारियों के प्रति काफी सख्त रुख अख्तियार करते हुए कहा की आप सभी जिम्मेदारी के साथ इस कार्य में प्रगति लाये ।                

जिला कलेक्टर शैलेंद्र सिंह ने आज मीटिंग में कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में जिस तरह से भय और भ्रम का माहौल बनाया जा रहा है वह एक तरह से राष्ट्र विरोधी कार्य है, क्योंकि अगर हम इसी तरह से पिछड़ते गए तो न सिर्फ संक्रमितों  की संख्या बढ़ती जाएगी बल्कि हमारी आर्थिक व्यवस्था भी पूरी तरह से ध्वस्त होकर हमें बर्बाद कर देगी, अतः अब यह निर्णय हम आप सभी का है कि हमें आवाद होना है या बर्बाद होना है, वैक्सीनेशन कार्य को प्रगति में लाने के लिए सभी की अपनी-अपनी जिम्मेदारी है इसीलिए हमने "हमाओ घर- हमारी जवाबदारी" के तहत एक मुहिम प्रारंभ की गई है जिसके अंतर्गत सबसे पहले हमें वैक्सीनेशन करवा कर अपने परिवार का वैक्सीनेशन करवाना है उसके बाद आस-पड़ोस और अन्य लोगों को भी जिससे कि हम वैक्सीनेशन के कार्य को शत प्रतिशत तत्व संपन्न करा सकें ।        जिला कलेक्टर के द्वारा सभी विभागों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश प्रदान किए गए की वैक्सीनेशन के कार्य खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में गति लाई जाए तथा अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए इसके लिए उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश भी प्रदान किए,  आज की इस बैठक में विशेष तौर पर तहसीलदार राजनगर विजय कुमार सेन, एसडीओपी खजुराहो श्री मनमोहन सिंह बघेल, जनपद सीईओ प्रितपाल सिंह बागरी, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर पंकज रस्तोगी, डॉक्टर एसके गुप्ता, नगर परिषद खजुराहो के सीएमओ श्री बसंत चतुर्वेदी, खजुराहो थाना प्रभारी जितेंद्र पाटकर, राजनगर नगर परिषद से हिदायत खान , बीआरसी से के.के अग्निहोत्री , वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम बाबू त्रिवेदी, वीरेंद्र तिवारी, व्यापारी संघ खजुराहो के अध्यक्ष नरेश सोनी सहित नगर परिषद खजुराहो के कर्मचारी आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य गण विशेष तौर पर उपस्थित रहे ।