Translate

रविवार, 20 जून 2021

बमीठा। थाना पुलिस ने 2016 के हत्या के प्रयास के अपराध में फरार चल रहे स्थायी वारंटी को किया गिरफ़्तार।

//आशीष मिश्रा//

बमीठा(छतरपुर)। पुलिस महानिरीक्षक सागर श्री अनिल शर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री विवेकराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री सचिन शर्मा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को फरार आरोपियों की शीघ्र तलाश कर गिरफ्तार करने हेतु लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं। 

थाना बमीठा के अपराध क्रमांक - 2/16 धारा 307,34 ipc में माननीय न्यायालय  (मजिस्ट्रेट श्रीमती नोरिन निगम) द्वारा जारी स्थायी वारंट में फरार चल रहे स्थायी वारंटी को दिनांक 19/06/21 को sdop खजुराहो श्री मनमोहन बघेल के मार्गदर्शन एवं बमीठा थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप दीक्षित के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह रावत, प्र. आर. राजीव मिश्र, प्र.आर. रामकृपाल शर्मा, आर. प्रभात द्विवेदी ने ग्राम संदना में घेराबंदी कर गिरफ़्तार किया, जिसे आज माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।