नौगांव(छतरपुर)। महा वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने में जुटे एसडीएम विनय द्विवेदी।
समाज के लोगों में वैक्सीनेशन के लिए अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने के लिए तमाम स्तरों पर प्रयास कर रहा प्रशासन।
वैक्सीनेशन सेंटर को आकर्षक बनाने के लिए सजावट एवं सेल्फी प्वाइंट बना रहा प्रशासन।
एसडीएम विनय द्विवेदी ने समाजसेवियों ,पत्रकारों ,धर्मगुरुओं व्यापारियों , जन अभियान परिषद , एन.एस एस. एन सी. सी एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अधिवक्ताओं की बैठक लेकर इन लोगों से की समाज को जागरूक करने की अपील।