Translate

मंगलवार, 22 जून 2021

बड़ामलहरा। टीकाकरण महाअभियान के पहले दिन 2557 लोगो का हुआ कोविड टीकाकरण।

//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। प्रदेश सरकार के आह्वान पर कोरोना टीकाकरण महाअभियान की सफलता के लिए जिले एवं ब्लॉक स्तर के समस्त अधिकारियों से लेकर ग्रामीण स्तर का सम्पूर्ण अमले में दिन रात प्रयाश किया लगातार जागरूकता अभियान चलाया गया सोमवार को बड़ामलहरा विकाशखण्ड में कोरोना टीकाकरण महाअभियान के लिए 20 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे जिनमें बड़ामलहरा , घुवारा , बमनोरा रामटोरिया , महराजगंज , धनगुआ , डोगरपुरा , घिनोचि , अंधियारा , सूरजपुरा कला, बमनी ,  बंधा चमरोई , मुंगवारी , बरेठी , सरकना , हायर सेकेंडरी स्कूल बड़ामलहरा , हायर सेकेंडरी स्कूल घुवारा , बमनीघाट , कुटोरा , देवपुर दुतीय 20 टीकाकरण केंद्रों पर 18 + व 45 + के कुल 2700 लोगो के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसको पूरा करते हुए अंतिम परिणाम 2557 लोगो का टीकाकरण सम्पन्न हुआ था बड़ामलहरा अनुविभाग में टीकाकरण कार्य में जन मानस में भारी  उत्साह देखा गया कुछ केंद्रों मैं  टीकाकरण  रात्रि 9 बजे तक भी जारी रहा निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रशासन ने हर संभव प्रयाश किये कुछ टीकाकरण केंद्रों पर लक्ष्य से अधिक टीकाकरण हुआ कुछ टीकाकरण केंद्रों पर निर्धारित लक्ष्य ही पूरा किया गया निर्धारित लक्ष्य से अधिक टीकाकरण करवाने बाले टीकाकरण केंद्रों पर प्रयासरत कर्मचारियों को बड़ामलहरा एस डी एम विकास कुमार आनंद ने बधाई प्रेसित की है टीकाकरण कार्य छतरपुर कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देशन में बड़ामलहरा एस डी एम विकास कुमार आनंद के मार्गदर्शन में बड़ामलहरा बी एम ओ डॉ हेमंत मरैया के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।