//अक्षय जैन//
घुवारा(छतरपुर)। भगवा थाना अंतर्गत ग्राम धर्मपुरा में सोमवार को पुरानी रंजिश के चलते 3 आरोपियों ने एक महिला एवं बुजुर्ग पुरुष को घायल कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार सेमलिया अहिरवार पिता पिरवा अहिरवार उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम धर्मपुरा थाना भगवा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि फरयादी सेमलिया अहिरवार का ग्राम के ही दयाल अहिरवार , रहीश अहिरवार मुलिया अहिरवार से पुराना विवाद चलता था सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे तीनो लोग मेरे घर के बाहर आये और अश्लील गाली देने लगे साथ ही मुझे एवं मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगे जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन तीनों लोगो ने मुझे एवं मेरी बहु अनिता पति धनीराम अहिरवार उम्र 27 वर्ष के सिर में ईंट फेक कर मारी जिससे फरयादी एवं उसकी बहु की सिर में चोट आई है एवं दोनों घायल है भगवा पुलिस ने अपराध क्रमांक 104 /21 के अंतर्गत आरोपी दयाल अहिरवार , रहीस अहिरवार , मुलिया अहिरवार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 336, 294 , 506 ,34 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना मैं लिया है।