//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। इस समय बैक्सीन को लेकर ग्रामीण क्षेत्रो में लोंगो में गलत भृम पैदा हो गया है जिसको लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोंग बैक्सीन को लेकर लोंग डर रहे है इसी को लेकर जिला कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के आदेश अनुसार गांव गांव में हर एक ग्राम पंचायत स्तर पर जन जागरूक रैलियां निकाली जा रही है।
इसी क्रम ग्राम पंचायत कुटोरा में ग्राम पंचायत सचिव एंव रोजगार सहायक एंव आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा कार्यकर्ताओ ने मिलकर एक जन जागरूक रैली निकाली है जिसमे आज जन मानस को कोविड बैक्सीन के बारे बताया है और उससे सम्बंधित गतिविधियों को समझाया है।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दीक्षा राय ने बताया है कि ग्राम पंचायत स्तर पर पांच आंगनवाड़ी केंद्र है जिसकी सभी कार्यकर्ताओं ने एंव सचिव एंव रोजगार सहायक आशा कार्यकर्ताओं ने मिलकर बैक्सीन लगवाना बहुत जरूरी बताया है साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल के तहत बताया है कि हमे अगर कोरोना महामारी को अपने देश से भगाना है तो हमे सजग और जागरूक होने की जरूरत है हमे माक्स लगाना अनिवार्य है और शोसल डिस्टेंशिग का पालन करना जरूरी है।
इस रैली में सचिव सूरत सिंह वैश्य,रोजगार सहायक राघवेंद्र शर्मा,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दीक्षा राय, राजकुमारी जैन,फूलवाई लोधी,हीराबाई आदिवासी,सरिता जैन के आलवा आशा कार्यकर्ता मौजूद रही।