Translate

शनिवार, 19 जून 2021

बड़ामलहरा। जीर्ण उद्धार के लिए तरश रहे कुएं।

//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)।  सरकार ने जल रोको अभियान व जल संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत जंगलों, पहाड़ियों और उनके नालों पर करोड़ों की राशि खर्च तो कर डाली मगर सही मायने में जहां ज़रूरत थी बो आज भी अपने विकास के लिए तरस रहे हैं।

सैकड़ो वर्षों से लोगों को पानी पिलाने  वाले कुआं,बावरी आज अपनी दुर्दशा के सुधार हेतु शासन और प्रशासन की ओर टक टकी लगाए देख रहें हैं और अपनी स्थिति बयां कर रहे हैं कि साहिब हमारा भी जीर्ण उद्धार करा दो जब पानी के कोई स्रोत नहीं थे तब हमनें ही लोगों को वर्षों तक पानी पिलाया और आज हमारी यह दुर्दशा की कहीं हम धशक रहे हैं तो कहीं हमारें में कूड़ा करकट डाल कर हमारा अस्तित्व ही खत्म किया जा रहा है।आज हम इतने बुरे हो गए की मेरे अन्दर जंगल की तरह झाड़ उग आए।

              गौरतलब है कि शासन का स्पष्ट इरादा जलीय स्रोतों पर अधिक से अधिक ध्यान दिया जाए और पुराने जल स्रोतों का जीर्ण उद्धार जैसे कुओं की मरम्मत कर उनका गहरीकरण किया जाय मगर शासन की मंशा पर पानी फेर रहे विभागीय जिम्मेदारों की लापरवाही से बड़ामलहरा जनपद क्षेत्र की 79 ग्राम पंचायतों में सैकड़ो वर्ष पुराने सैकड़ो कुओं का अस्तित्व खतरे में जा रहा है। नये कुओं की टी एस और ए एस कर तुरन्त प्रशासकीय स्वीकृति होकर मशीनों से कुएं खुदवा कर सरकारी राशि को ठिकाने लगाने में अधिक रुचि दिखाने वाली एजेंसियों के साथ उपयंत्री भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।मगर ग्राम सभा और ग्राम पंचायत की बैठकों में लोगों द्वारा रखी जानें वाले विकाश और ज़रूरत के प्रस्तावों को कोई तवज्जो नहीं दी जा रही है ग्राम पंचायत बमनी के लोगों की माने तो उनका कहना है कि मेरे ग्राम में चार सार्वजनिक कुआं और एक कई वर्षों पुरानी बेहर है जिनका गहरीकरण  व मरम्मत ना होने से उनमें लोगों ने कचड़ा डालना शुरु कर दिया है एवम् कुओं में जंगल की तरह पेड़ उग आए हैं जल स्तर नीचे चला गया है गहरी करण की आवश्यकता है एवं उनका मन घट ना बंधने के कारण आदमी और जानवरों के गिरने की अशंका है। पंचायत में ग्राम सभा की बैठकों में कई बार प्रस्ताव डलवाए मगर उसका कुछ हल आज तक नहीं निकला अब शासन और प्रशासन से समाचार पत्रों के माध्यम से मांग करता हूं कि मेरी महत्वपूर्ण मांगे मान ली जाबे प्रशासन की अति कृपा होगी।

एसडीएम विकास कुमार आंनद का कहना ऐसे सार्वजनिक हितों और विकास की मांग आपके द्वारा बताई गई है संज्ञान में लेते है और जल्द ही जनता की मांग को पूर्ण करवाते हैं।

सीईओ अजय सिंह का कहना है कि आपके माध्यम से मांग आई है हम दिखवाते हैं और जल्द ही कुओं की मरम्मत के लिए सरपंचों और सचिवों को निर्देशित करते हैं।