Translate

रविवार, 27 जून 2021

बक्सवाहा के आसपास के ग्रामों में वेक्सीनेशन हुआ संपन्न, वैक्सीन की दिखी कमी।

//अमर सोनी//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बकस्वाहा ब्लॉक के ग्राम पंचायत भूजपुरा के शासकीय प्राथमिक शाला में वैक्सीनेशन किया गया इस शिविर में आसपास के सभी ग्राम हतना मुड़ार दरगुवा सूरजपुरा भूजपुरा के ग्रामीण लोग बढ़ चढ़कर आ रहे हैं एवं वैक्सीन का अभाव हो रहा है जिसमें शासन की लापरवाही बताई जा रही है शासन से डोज बनवाने के लिए मांग की गई किंतु शासन से कोई भी आश्वासन डोज बढ़ाने के लिए नहीं आया है जिससे के अभाव में  कई दर्जन लोग वैक्शिनेशन सेंटर से घर वापस लौट गए हैं। वैक्सीनेशन शिविर में पटवारी श्री विनोद यादव जी सचिव श्री महेश शुक्ला जी प्राइमरी शिक्षक श्री राकेश द्विवेदी जी एएनएम श्रीमती हेमलता राय जी श्री केशव दीक्षित जी श्रीमती अंजना राय जी सहित रजिस्ट्रेशन करता परमलाल यादव लोकसेवक जी श्री अशोक प्रजापति श्री रवि लोधी जी एवं आजीविका मिशन के श्री अमित गुप्ता जी तथा दर्शन समिति के श्री बृजेश यादव जी उपस्थित रहे।