//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। थाना क्षेत्र अन्तर्गत छाईकुआँ रोड़ पर वाइक सवार के सामने बन्दर आ गया जिससे वाइक सवार गिरकर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार छाईकुआँ निवासी मनोज पिता मुन्ना लाल पाठक 24 वर्ष शाम पांच बजे मोटर साइकिल से छाईकुआँ से ग्राम मोनपुरा जा रहा था तभी छाईकुआँ रोड़ पर जंगल की तरफ से एका एक उसकी मोटर साइकिल के सामने बंदर आ गया जिससे बंदर को बचाने के चक्कर में उसकी बाइक असंतुलित होकर गिर गयी और वह घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ामलहरा लाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार हुआ।