//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। कोरोना कोविड19 महामारी की चेन तोड़ने व आम जनमानस के बचाव हेतु कोविड वेक्सीन लगवाने हेतु लोगो को उत्साहित करने नगर परिषद द्वारा टीकाकरण केन्द्र पर सेल्फी पॉइंट बनाया गया है।
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बड़ामलहरा में नगर परिषद के प्रशासक एस डी एम विकास कुमार आनन्द के निर्देशन में नगर परिषद सी एम ओ प्रदीप रिछारिया ने वैक्सीन इज सेफ के स्लोगन युक्त लोगो को कोविड का टीका लगवाने हेतु उत्साहित करने वैक्सीन सेल्फी पॉइंट बनाया है जिसमे लोग टीका लगवाकर पॉइंट पर खड़े होकर अपनी सेल्फी में मशगूल दिखे ।