Translate

गुरुवार, 24 जून 2021

बड़ामलहरा। अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत।

//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। थाना अंतर्गत रजपुरा निवासी आसाराम यादव की अज्ञात वाहन से टक्कर हो जाने से मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार आसाराम यादव गाय-भैंसों को चराने का काम करता था रोज की तरह आज भी अपने अपने घर से बड़ामलहरा के लिए निकला परंतु जैसे ही बह राजा बाबा के पास आया छतरपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी काफी दूर घसीटते हुए सिंचाई कॉलोनी के पास वह गिर गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोगों ने बताया कि यदि ट्रक चालक तुरंत ट्रक रोक लेता तो संभवत: मृतक  मरने से बच जाता ।

मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा अज्ञात वाहन के खिलाफ मर्ग कायम कर शब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।