Translate

शुक्रवार, 25 जून 2021

बक्सवाहा तहसीलदार ने ग्राम पाली में जाकर लोगों से वैक्सीनेशन करवाने की अपील की।

//आशीष चौरसिया//

बक्स्वाहा(छतरपुर)। बढते कोरोना संक्रमण को काबू में पाने के लिए शासन प्रशासन द्वारा वृहद स्तर पर वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है, जिससे बेकाबू कोरोना वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण पाया जा सके।

जिसके लिए प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में वैक्सीनेशन के प्रति जन जागरूकता के उद्देश्य से अनेक कार्य किए जा रहे हैं।

जिस क्रम में आज बक्सवाहा जनपद क्षेत्र के ग्राम पाली में जाकर बक्सवाहा तहसीलदार श्री त्रिलोक सिंह पोषम के द्वारा लोगों को वैक्सीनेशन करवाने के लिए प्रेरित किया गया है।