//सौरभ जैन//
बक्स्वाहा(छतरपुर)। बक्स्वाहा के कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर में 18+ वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों का शनिवार को टीकाकरण किया जाएगा ।
बक्स्वाहा ब्लॉक मेडिकल ओफिसर डॉ ललित उपाध्याय ने आज जानकारी देते हुए बताया कि कल शनिवार को कोरोना टीकाकरण में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।
तो वहीं डॉ. प्रहलाद शिवहरे ने कहा कि कोविड संक्रमण से निजात पाने के लिए कोविड टीकाकरण कराना सामाजिक हित में जरूरी है, इसलिए हर एक व्यक्ति आगे आए, और टीकाकरण कराएं तथा दूसरे लोगों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करें।