//राजीव शुक्ला//
खजुराहों(छतरपुर)। पर्यटन नगरी खजुराहो में योग दिवस के दिन विभिन्न जगह योग अभ्यास कराया गया जिसमें पश्चिमी मंदिर समूह के अंदर संस्कृति मंत्रालय के द्वारा योग क्रियाओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए जिसमें पुरातत्व अधीक्षक डॉ सुजीत नयन के अलावा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे ।
आज के इस योग दिवस पर अधिकारी, कर्मचारी, राजनेता व समाजसेवीयों ने किया योग, योग दिवस पर डॉक्टर शिवपूजन अवस्थी ने कहा कि योग में ही योगेश्वर का वास होता है,
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज खजुराहो में समाजसेवीयो द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक साथ मिलकर लोगों ने योग किया, तथा योग से संबंधित जानकारी भी दी। इस अवसर पर1931 में स्वतंत्रता आंदोलन तथा अंग्रेजी हुकूमत के कर विरोधी जंग छेड़ने वाले लवकुश नगर के स्वतंत्रता सेनानी गणेशा अहिरवार के पौत्र पप्पू अहिरवार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खजुराहो में योग कार्यक्रम में शामिल हुए तथा उन्होंने कहा कि आज जो हम अपने देश में योग दिवस के रूप में मना रहे हैं यह योग पूरे विश्व में भारत के द्वारा ही पहुंचा है और भारत ही योग का प्रवर्तक है। वही इस मौके में पधारे वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र सर्राफ ने कहा कि लोगों को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए क्योंकि योग ही है जो हमारे मन मस्तिष्क व शरीर को स्वस्थ रखता है तथा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है इस मौके विकलांग जन समिति अध्यक्ष मुकेश पटेल ने कहा कि हमारी दिनचर्या में योग समाहित है इसलिए हमें योग प्राणायाम सतत करना चाहिए दिव्यांग जनों के लिए योग अति महत्वपूर्ण है। इसी बीच योग दिवस कार्यक्रम का संचालन कर रहे पंडित सुधीर शर्मा ने योग की क्रियाओं तथा उससे होने वाले फायदों के बारे में लोगों को जानकारी दी तथा उपस्थित जनों से आग्रह किया कि प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, पश्चिमी मंदिर समूह के अंदर आयोजित योग के कार्यक्रम में आज भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह परिहार सहित भाजपा के संजय रैकवार, अनुज कुमार शुक्ला, ब्रज गोपाल अवस्थी, परशुराम तिवारी, विश्व हिंदू परिषद के राजकुमार गंगेले, होटल एसोसिएशन के अविनाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे । वही नगर के विभिन्न सरकारी विभागों के अलावा माय होम कॉलोनी में भी योग की क्रियाएं की गई जिसमें कॉलोनी वासियों ने अपनी सहभागिता प्रदान करते हुए योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया ।