Translate

शुक्रवार, 25 जून 2021

नौगांव। बिजली चोरी करने वालों के ऊपर विद्युत विभाग की बड़ी कार्यवाही।

नौगांव(छतरपुर)। आज के समय में बिजली प्रत्येक व्यक्ति की जरूरत बन चुकी है इसका मतलब यह नहीं है कि बिजली की चोरी कर अवैधानिक रूप से बिजली का उपयोग किया जावे। कार्यपालन अभियंता आर.के. पाठक के निर्देशानुसार गुरुवार को नौगांव नगर में मांस चेकिंग की कार्यवाही हेतु उड़नदस्ता ने नौगांव शहर,ग्रामीण, सहित हरपालपुर में अधिकारी ,कर्मचारी को सुबह 4:00 बजे बिजली चोरी करने वालों के ऊपर विद्युत अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी। जिस में गफूर बस्ती, ढीमर मोहल्ला, हरिजन मोहल्ला ,बड़े नाला के पास,मुकेरी मोहल्ला, स्टेट बैंक के पास, पाराशर मेडिकल के सामने ,झांसी  रोड पेट्रोल पंप के पीछे कुल 51 पंचनामा दर्ज किए गए एवं 134 कनेक्शन को चेक किया गया ।  सभी विद्युत चोरों के कनेक्शन विच्छेदन किए गए एवम धारा 135 के तहत ऑनलाइन केस दर्ज कर कार्यवाही की गई ।

इस कार्यवाही में मुख्य रूप  सहायक अभियंता अजीत सिंह चौहान , हरपालपुर से कनिष्ठ अभियंता पवन गुप्ता , नौगांव ग्रामीण से कनिष्ठ अभियंता , देवेंद्र पटेल समस्त लाइन कर्मचारी ,कार्यालय सहायक, मीटर रीडर सहित आउट सोर्स कर्मचारी मुख्यय रूप से उपस्थित रहे ।

 अजीत सिंह चौहान सहायक अभियंता नौगांव