//सौरभ जैन//
बक्स्वाहा(छतरपुर)। बढ़ते कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव के उद्देश्य से शासन प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। जिस के क्रम में अब शासन-प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर वैक्सीनेशन के लिए जोर दिया जा रहा है।
जिसके अंतर्गत आज बक्स्वाहा जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत नैनागिर में आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गांव के मुख्य मार्गों में जन-जागरूकता रैली निकाली गई, जिसके साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने घर-घर जाकर 25 जून को वैक्सीनेशन सेंटर पर उपस्थित होकर वैक्सीनेशन करवाने के लिए प्रेरित किया।