Translate

शुक्रवार, 25 जून 2021

बड़ामलहरा। सुजान सिंह परमार राष्ट्रीय क्षत्रीय महासभा के विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त हुए।

//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। श्री राष्ट्रीय क्षत्रीय महासभा के बड़ामलहरा के अध्यक्ष सुजान सिंह परमार वीरो नियुक्त किये गए राष्ट्रीय क्षत्रीय महासभा के जिलाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह परमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय क्षत्रीय महासभा का पूरे मध्यप्रदेश के क्षत्रीय समाज के लोगों को संगठित करने का उद्देश्य है एवं समाज में फैली हुई कुरीतियां , गलत परम्परा एवं समाज उत्थान के लिए इस संगठन का वर्ष 2018 में इस संगठन का निर्माण किया गया था यह संगठन भारत देश के 5 से अधिक राज्यो में समाज उत्थान के लिए कार्यरत है इसलिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह राणा संगठन के मध्यप्रदेश राज्य के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजावत की सहमति एवं संगठन के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा से सुजान सिंह परमार निवासी वीरो बड़ामलहरा को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया सुजान सिंह परमार संगठन के नियमो के अनुरूप समाज उत्थान का कार्य करेंगे क्षत्रीय समाज के लोगो ने सुजान सिंह परमार को विधानसभा अध्यक्ष के पद पर नियुक्त होने पर बधाई प्रेसित की है।