//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। कोरोना काल के बाद टीकाकरण के प्रति आमजनमानस में जागरूकता दिखना शरू हो चुकी है और स्थिति ये है कि प्रशासन के द्वारा वैक्सीन जितनी उपलब्ध कराई जा रही है टीकाकरण केंद्र पर उससे ज्यादा लोग टीकाकरण करवाने आ रहे है दिन गुरुवार को बड़ामलहरा जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुरापट्टी में शाम 6 बजे वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद भी 110 लोगो ने अपना टीकाकरण करवाया पुरापट्टी ग्राम पंचायत के सचिब जीतेन्द्र सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दिन गुरुवार को बड़ामलहरा एस डी एम विकाश कुमार आनंद के निर्देशन में बड़ामलहरा जनपद पंचायत सी ई ओ अजय सिंह के संरक्षण में पुरापट्टी मैं टीकाकरण केंद्र बनाया गया था गुरुवार की सुबह ही पूरी ग्राम पंचायत में सभी विभागों के कर्मचारियों के द्वारा टीकाकरण जागरूकता यात्रा निकाली गई एवं पीले चावल देकर लोगो को टीकाकरण करवाने के लिए आमंत्रित किया जिसका नतीजा ये रहा प्रशासन के द्वारा निर्धारित लक्ष्य 100 लोगो को टीकाकरण करवाने का रखा गया था लेकिन कर्मचारियों के मेहनत आमजनमानस की जागरूकता ने बढ़चढ़कर टीकाकरण करवाया टीकाकरण केंद्र पर लोगो का आना सुबह से ही शुरू हो गया था लेकिन वैक्सीन उपलब्ध न होने के कारण लोगो दिन भर इंतज़ार करना पड़ा तब जाकर शाम 6 बजे लोगो को वैक्सीन उपलब्ध हो पाई टीकाकरण कार्य मै पंचायत सचिव जितेंद्र सिंह , पटवारी हेमंत तिवारी , बी एल ओ महेंद्र जैन सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , आशा कार्यकर्ता , सहायिका मोजूद रही।