//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। 05 जून को शाम 05 बजे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री वीर सहयोगी संस्थान द्वारा संचालित- जीवदया गौसेवा संस्थान घुवारा के परिसर में वृक्षारोपण किया गया । गौशाला संचालक रविन्द्र जैन रवि के आमंत्रण पर श्रीमान् रविशंकर शुक्ल तहसीलदार घुवारा , श्री के.के. खनेजा थाना प्रभारी भगवां, सुश्री स्वर्णप्रभा दुबे थाना प्रभारी बमनौरा, श्री धर्मेन्द्र कुमार उपथाना प्रभारी घुवारा ने गौशाला पहुंचकर वृक्षारोपण किया । श्री तहसीलदार महोदय ने वृक्षों के महत्व को बतलाते हुए कहा कि-वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हमें सभी लोगों को वृक्षारोपण हेतु जागरूक करना चाहिए और सभी को वृक्ष लगाने हेतु प्रेरित करना चाहिए । इसी बात को आगे बढाते हुए भगवां थाना प्रभारी महोदय ने कहा कि कोरोना महामारी की भीषण परिस्थितियों ने सभी को ऑक्सीजन और वृक्षों की महत्त्वता के विषय में स्पष्ट संदेश यही दिया कि हम सभी को यदि स्वस्थ रहना है तो वृक्ष रूपी सम्पदा को बढ़ाना होगा । यदि प्राकृतिक ऑक्सीजन की कमी हुई तो कृत्रिम ऑक्सीजन से जीवन स्थिरता नहीं रहेगी ।
आगन्तुक महानुभावों ने गौशाला की गतिविधियों पर चर्चा कर गौशाला की व्यवस्थाओं और संचालन के विषय में जानकारी ली और गौवंश को चारा खिलाया । समिति के सदस्यों और सहयोगियों को सुझाव देते हुए कहा कि आप लोगों का यह कार्य सराहनीय है लेकिन इस कार्य को लगन से करना क्योंकि आज के समय और परिस्थितियों में यह गौवंश भी समाप्ति की ओर है । अतः गौवंश की सेवाभाव से सेवा व संरक्षण करना तथा लगाए गए वृक्षों की रक्षा करना । समय समय पर इनको पानी देते रहना जिससे यह वृक्ष ऑक्सीजन,छाया,फल प्रदान करने योग्य हो सकें ।
गौशाला के परिचय के उपरांत श्री अजयकांत जी शास्त्री ने सभी आगन्तुकों का हार्दिक स्वागत किया । एवं बमनौरा थाना प्रभारी का सम्मान श्रीमती संध्या कुशवाहा ने किया । श्री रविन्द्र कुमार जैन रवि एवं डॉक्टर अरुण जैन व नरेन्द्र शास्त्री , अनीश जी शास्त्री मबई ने सभी के गौशाला आगमन हेतु धन्यवाद ज्ञापित कर पुनः आगमन हेतु निवेदन किया ।
पुलिस स्टाफ एवं शैलेष जैन पत्रकार,पर्वत कुशवाहा, भक्ति विश्वकर्मा, शैलेन्द्र रजक,भरत सिंह आदि की मौजूदगी में यह वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।
