Translate

सोमवार, 7 जून 2021

नैनीताल के समीप बुलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, गंभीर हालत में दो बड़ामलहरा रेफर।

//सत्यम खरे//

बाजना(छतरपुर)। बाजना थाना क्षेत्र के नैनीताल के समीप आज मंगलवार को एक सड़क हादसा हुआ है.

इस दौरान बोलेरो ने बाइक को टक्कर मारी है जिससे बाइक सवार युवक एवं उसके साथ बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ामलहरा में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक रमेश अपनी मां का इलाज करा कर बिजावर से रानीताल जा रहे थे जैसे ही वह नैनीताल के पास से गुजर रहे थे तभी सामने से आ रही बोलेरो कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह बाइक पर अपना संतुलन खो बैठे और यह हादसा हो गया है।

जिसके पश्चात तत्काल डायल हंड्रेड की मदद से घायलों को बड़ा मलहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

तो वही बाजना थाना पुलिस ने बोलेरो (MP 16 C 6625) को हिरासत में ले लिया है।