Translate

शनिवार, 26 जून 2021

नैनागिर में वैक्सीनेशन हुआ सम्पन्न, 110 लोगों का हुआ टीकाकरण।

बक्स्वाहा(छतरपुर)। बढ़ते कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव के उद्देश्य से शासन-प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तमाम प्रयास किए जा रहे हैं।

 जिस के क्रम में अब शासन-प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर वैक्सीनेशन के लिए जोर दिया जा रहा है जिससे बेकाबू कोरोना संक्रमण से निजात पाया जा सके। 

जिसके अंतर्गत आज बक्स्वाहा जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत नैनागिर में 110 लोगों लोगो का टीकाकरण किया गया।

निश्चित रूप से शासन-प्रशासन द्वारा चलाए गये जन जागरूकता कार्यक्रमों का अब ग्रामीण क्षेत्रों में  कारगर रुप देखा जा रहा है. जिससे लोग अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण करवाने आ रहे हैं।

यह ख़बर हमें भेजी है राहुल जैन विक्की ने....