Translate

सोमवार, 21 जून 2021

घुवारा। खेत पर करंट लगने से बुजुर्ग महिला की मौत।


//अक्षय जैन//

घुवारा(छतरपुर)। अनुविभाग के भगवा थाना अंतर्गत घुवारा उप थाना क्षेत्र के विस्वा में खेत पर करंट लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार रतिवाई पति जनका आदिवासी उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम विस्वा थाना भगवा अपने खेत पर खेती का काम कर रही थी आपसी लापरवाही के कारण बिजली के तार जमीन पर पड़े हुए थे बुजुर्ग महिला की आंखों में कम रोशनी होने के कारण महिला को बिजली के तार नही दिखाई दिए और बिजली के तारो पर महिला का पैर लग गया जिससे महिला बेहोसी की अवस्था में गिर गई जब परिजनों को सूचना मिली तो परिजनों ने सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुवारा लेकर गए वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया उपरांत भगवा थाना पुलिस को सूचना दी गई जिस पर भगवा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।