Translate

सोमवार, 21 जून 2021

बड़ामलहरा। विश्व योग दिवस से हुआ वैक्सीनेशन के महा-अभियान का शुभारंभ।

//अक्षय जैन//

 बड़ामलहरा(छतरपुर)। विश्व योग दिवस के अवसर पर आज से वैक्सीनेशन के महा अभियान की शुरुआत हो गई नगर के बालक हायर सेकेंडरी स्कूल में सुबह 10:00 बजे एसडीएम विकास कुमार आनंद ने रिबन काटकर वैक्सीनेशन के महा अभियान का शुभारंभ किया । विकासखंड बड़ामलहरा में वैक्सीनेशन के 15 सेंटर बनाए गए हैं और 2700 टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया इस लक्ष्य को लेकर वैक्सीनेशन   सेंटर की शुरुआत की गई। एसडीएम विकास कुमार आनंद ने सभी से वैक्सीन लगाने की अपील की है वैक्सीनेशन के इस महा अभियान मे एसडीएम विकास कुमार आनंद के साथ साथ तहसीलदार संजय शर्मा  नायब तहसीलदार सुनील कुमार सीएमओ प्रदीप रिछारिया सांसद प्रतिनिधि सुनील मिश्रा, डॉ रमेश असाटी ,मंडल अध्यक्ष गिरजा प्रसाद पटैरिया,मानक शर्मा ,महामंत्री सुनील अवस्थी, देवशंकर शुक्ला, उपयंत्री श्रीकांत खरे, शरण सिंह,नरेन्द्र दीक्षित, प्रद्युम्न फौजदार,राजेश शर्मा, बृजेश अग्निहोत्री ,सोनू खान ,मनीष दीक्षित के अलावा जनप्रतिनिधि एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।