ब्यूरो दमोह। सरकार द्वारा कोविड महामारी से निपटने के लिए 21 जून से महावेक्सीनेशन अभियान प्रारंभ किया गया है, जिसके तहत जिला कलेक्टर एस कृष्ण चेतन्य के निर्देश पर लगातार स्वास्थ्य विभाग और मैदानी अमला ग्रामीण अंचलों में लगातार लोगों को जागरूक कर वेक्सीन के प्रति लोगो को जागरूक कर रहा है और अब आदिवासी अंचलों में भी लोग वैक्सीन के प्रति उत्साहित नजर आने लगे हैं।
सिविल अस्पताल हटा द्वारा प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र मड़ियादो, घोघरा, रजपुरा क्षेत्र के सूरजपुरा और मनकपुरा में वेक्सीन सत्र का आयोजन किया गया था, जिसमे प्राप्त आंकड़ो के अनुसार सूरजपुरा और मनकपुरा के लिए जारी 64 डोज में से सभी 64 लोगो को वेक्सीन का लाभ मिला। यंहा बागड़िया समाज के बीच पँहुचे स्वस्थ्य अमले का ग्रामीणों ने सम्मान किया और खुशी-खुशी वेक्सीन डोज लेकर कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। जनपद सीईओ व्रतेश जैन के साथ ग्राम पंचायत नारायणपुरा और दमोतीपुरा के सरपंच सचिव सहित स्वस्थ्य विभाग ए एन एम,आशा कार्यकर्ता, सहयोगिनि और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ का अच्छा समन्वय रहा।
प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र मड़ियादो में भी आज प्रभारी डॉ के सी आर्य, फार्मासिस्ट श्रीराम गोश्वामी की उपस्थिति में लगभग 121 लोगो को वैक्सीन लगाया गया। आदिवासी अंचल के घोघरा गांव में अपेक्षित कम 22 लोगो ने वेक्सीन लगवाई। मड़ियादो सेक्टर पर्यवेक्षक मिनी अर्पिता नाथन सहित कई कर्मचारियों ने मॉनिटरिंग कर वेक्सीन का जायजा लिया।