//सौरभ जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बकस्वाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत चल रहे वेक्सिनेशन केंद्रों पर टीकाकरण महाअभियान के चलते बड़ी मात्रा टीकाकरण करवाने लोगो की भीड़ जुट रही हैं.
मगर वेक्सीन की कमी के चलते लोगों को खासा परेशान होना पड़ रहा है.
टीका लगवाने पहुचे लोगो से आज जब हमने बात की तो उन्होंने बताया कि वह दो तीन दिन से वेक्सीनेशन केन्द्र के चक्कर काट रहे हैं, पर वेक्सीन नही मिल पा रही है.
एवं उन्होंने बताया कि वेक्सीन लगवाने के लिए हमे लाईन में लगा दिया जाता हैं पर कुछ ही समय मे जानकारी मिलती है कि वेक्सीन खत्म हो चुकी है।