//राजीव शुक्ला//
राजनगर(छतरपुर)। राज नगर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैया में आज सागर संभाग के कमिश्नर मुकेश शुक्ला ने आज औचक निरीक्षण किया, उन्होंने ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए जल संरक्षण के कार्यों को देखा मनरेगा के तहत बनाए गए रिंग डैम, एनीकट और चेक डैम देखें उन्होंने गर्मी के समय में भी पानी के भराव पर प्रसन्नता व्यक्त की, उन्होंने नवनिर्मित तालाब का भी निरीक्षण किया साथ ही निर्माण कार्यों में और बेहतर गुणवत्ता के निर्देश दिए पानी की बचत के लिए छोटे-छोटे स्ट्रक्चर नालो इत्यादि में बनाने को कहा ताकि आगामी बारिश के पानी को रोका जा सके ।
रोजगार गारंटी योजना से अधिक से अधिक मजदूरों को काम देने एवं बारिश के पहले उसके जल बहाव को रोकने के लिए संरचनाओं के निर्माण पर जोर दिया एवं गुणवत्ता बनाए रखने को कहा संबंधित अधिकारियों को सतत निगरानी करने के भी निर्देश दिए उनके इस भ्रमण में डिप्टी कमिश्नर के.के शुक्ला, छतरपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमर बहादुर सिंह, राज नगर एसडीएम बी.वी गंगेले , राजनगर जनपद सीईओ प्रतिपाल बागरी, सहायक यंत्री एम एल अहिरवार, उपयंत्री प्रदीप चतुर्वेदी, पीसीओ बृजेंद्र तिवारी मौजूद रहे , सलैया से लौटने के बाद सागर कमिश्नर जनपद राजनगर पहुंचकर निरीक्षण किया तत्पश्चात छतरपुर के लिए रवाना हो गए ।