//अक्षय जैन//
घुवारा(छतरपुर)। भगवा थाना अंतर्गत अवैध शराब का व्यापार पुर जोर तरीके से चल रहा था जिस पर थाना पुलिस द्वारा समय समय पर कार्यवाही की जाती रही है छतरपुर एस पी सचिन शर्मा के निर्देशन में बड़ामलहरा एस डी ओ पी राजाराम साहू के मार्गदर्शन में भगवा थाना प्रभारी निरीक्षक के के खनेजा के नेतृत्व में भगवा पुलिस ने सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे अवैध शराब के अड्डे पर दविश दी उक्त बीट प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अरुण पुरोहित ने मीडिया को जानकारी देते हए बताया कि भगवा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरापट्टी में कोमल अहिरवार लंबे समय से अबैध देसी कच्ची शराब का निर्माण एवं विक्रय करता था जिसकी लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी दिन सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई और सूचना तंत्र के माध्यम से लगी जानकारी के अनुसार उसके घर पर दविश दी गई तो 3.500 लीटर अबैध कच्ची महुआ की शराब बरामद हुई आरोपी कोमल अहिरवार पिता सरमना अहिरवार उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम पुरापट्टी के विरुद्ध भगवा थाना में अपराध क्रमांक 105/21 के अंतर्गत आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है
उक्त कार्यवाही में भगवा थाना प्रभारी निरीक्षक के के खनेजा , उप निरीक्षक धर्मेंद्र उपाध्याय , सहायक उप निरीक्षक अरुण पुरोहित , आरक्षक भगत सिंह , राजाराम कौशिक , सुरेश कुमार सहित थाना स्टाप की भूमिका रही.।