//अक्षय जैन//
भगवां(छतरपुर)। इन दिनों बड़ामलहरा पुलिस अनुविभाग के विभिन्न थानों में कार्यवाहीयो का दौर जारी है कार्यवाहियों के क्रम मे भगवा थाना पुलिस ने भी एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है भगवा थाना प्रभारी निरीक्षक के के खनेजा के निर्देशन में भगवा थाना में पदस्थ उप निरीक्षक धर्मेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में भगवा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में चल रहे जुए के दो अलग अलग जगहों पर दविश दी और आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की है प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवा थाना क्षेत्र के ग्राम नवीन फुटवारी में विगत दिनों से जुए के संचालित होने की खबरे आ रही है जिन पर भगवा पुलिस षुक्रवार की शाम अचानक अपने तंत्र के माध्यम से मुखबिर की सूचना पर नवीन फुटवारी स्थित पानी की टंकी के पास चल रहे जुए पर दविश दी जहाँ से पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण लोधी , संदीप खंगार , ब्रजेश खंगार , मनोज रैकवार , को गिरफ्तार किया एवं जुए के फड़ से 1020 रुपये एवं ताश के 52 पत्ते जब्त किए गए इन सभी आरोपियों पर भगवा थाना में अपराध क्रमांक 97/21 के अंतर्गत 13 जुआ एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध करके मामला विवेचना में लिया है
वही पुलिस टीम को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उसी गांव में एक जगह महुआ के पेड़ के नीचे जुये का संचालन हो रहा है उस जगह पर पुलिस टीम ने दविश दी तो आरोपी बारेलाल रैकवार , लक्ष्मण रैकवार , प्रेमलाल रैकवार, को जुआ खेलते पकड़ा इनके पास से 830 रुपये ओर ताश के 52 पत्तो की जब्ती हुई एवं आरोपियों के खिलाप भगवा थाना में अपराध क्रमांक 98 /21 के अंतर्गत 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है
उक्त कार्यवाही भगवा थाना प्रभारी निरीक्षक के के खनेजा के निर्देशन में उप निरीक्षक धर्मेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक संतोष सिंह ,प्रधान आरक्षक इशाक खान , आरक्षक राजाराम कौशिक , अक्षय तिवारी , सुरेश कुमार , संजय सिंह ,राकेश अचेले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।