Translate

गुरुवार, 8 जुलाई 2021

घुवारा। बाजार समान लेने गया 20 वर्षीय युवक हुआ गायब, पुलिस जांच में जुटी।

//अक्षय जैन//

घुवारा(छतरपुर)। बड़ामलहरा पुलिस अनुविभाग के भगवा थाना क्षेत्र में बाजार समान लेने गया एक 20 वर्षीय युवक गुम हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार जुगला रैकवार ने थाना पुलिस मैं रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया है कि उसका पुत्र मुकेश रैकवार  पिता जुगला रैकवार उम्र 20 वर्ष निवासी कुड़ेला उप थाना घुवारा थाना भगवा बुधवार को सुबह 11 बजे घर से सामान लेने निकला और बापिस नही आया तो परिजनों ने आसपास एवं रिश्तेदार के पास तलाश की जब कोई सूचना नही लगी तो आज दोपहर भगवा थाना में गुम इंसान की  रिपोर्ट दर्ज  करवाई है भगवा थाना पुलिस ने फरयादी जुगला रैकवार की रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 15 /21 के तहत गुम इंसान का पंजीकरण कर जांच एवं युवक की तलाश शुरू कर दी है