//अक्षय जैन//
घुवारा(छतरपुर)। बड़ामलहरा अनुविभाग में इन दिनों राजस्व विभाग के अधिकारी सक्रियता के मामले में आगे आते नजर आ रहे है भगवा सदर पटवारी महेश मिश्र ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मामला घुवारा तहसील के भगवा नगर का है जहाँ पर भगवा नगर स्थित पावर हाउस मोहल्ले के पीछे भगवा राजस्व क्षेत्र के खसरा नंबर 399 पर मकान का निर्माण का कार्य जारी था जिसकी सूचना राजस्व अधिकारियों को लगी तो बड़ामलहरा एस डी एम विकाश कुमार आंनद के निर्देशन मैं घुवारा तहसीलदार रविशंकर सुक्ला के मार्गदर्शन मैं भगवा सदर पटवारी महेश मिश्रा एवं भगवा बीट प्रभारी सहायक उप निरीक्षक बलवन्त सिंह के द्वारा मोके पर पहुंच कर सदर पटवारी ने मौके पर रिकॉर्ड को जांचा जो उक्त भूमि जिस पर निर्माण कार्य चल रहा था वो मध्यप्रदेश शासन की निकली वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन मैं राजस्व एवं पुलिस की सामुहिक कार्यवाही में मकान निर्माण कार्य में उपयोग किया जा रही सामग्री को जब्त किया एवं चेतवानी दी गई अगर भविष्य मे अबैध निर्माण करवाया जाएगा तो कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी राजस्व एवं पुलिस की सामूहिक कार्यवाही में सदर पटवारी महेश मिश्र , पुलिस अधिकारी सहायक उप निरीक्षक बलवन्त सिंह , आरक्षक भगत सिंह , चौकीदार सुदामा वर्मा मोजूद रहे।