Translate

गुरुवार, 8 जुलाई 2021

घुवारा। बिना वैक्सीन प्रमाण पत्र के शराब दुकान भगवा से नही मिलेगी।

 

//अक्षय जैन//

घुवारा(छतरपुर)। बड़ामलहरा अनुविभाग क्षेत्र में शासन ओर प्रशासन टीकाकरण के लिए लोगो को जागरूक करने के लिए तमाम प्रयाश कर रहा है सरकार के टीकाकरण के इस अमूल्य कार्य में शराब दुकान संचालक भी प्रयाश रत होते नजर आ रहे है मामला अनुविभाग की भगवा शराब दुकान है जहाँ जो ग्राहक शराब लेने आ रहे है दुकान संचालक नरेंद्र राय  उनसे पहले टीकाकरण का प्रमाण पत्र मांग रहे है अगर ग्राहक का टीकाकरण हो चुका है तो शराब दी जाएगी अन्यथा शराब नही दी जाएगी एवं थाना पुलिस के द्वारा आरक्षक बालकदास राजपूत की ड्यूटी शराब दुकान पर लगाई गई है जो पूरा रिकॉर्ड लेखन कार्य कर रहे है एवं लोगो को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे है  ऐसा मामला आसपास के क्षेत्र में पहली शराब दुकान पर देखने को मिला है।