//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। बड़ामलहरा अनुविभाग में टीकाकरण कार्य मैं भारी अव्यवस्थाओं की खबरे लगातार सामने आ रही थी लेकिन प्रशासन के द्वारा गुरुवार को व्यवस्थाओं में सुधार के प्रयाश किये गए कुछ टीकाकरण केंद्रों पर व्यवस्थाएं एवं सुविधाएं अच्छे तरीके की देखने को मिली
कल गुरुवार को भगवा क्षेत्र में प्रशासन के द्वारा सिमिरिया , फुटवारी , समरेठा टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे गुरुवार को सिमिरिया ग्राम पंचायत के दो टीकाकरण केंद्र पर कुल 400 लोगो को टीकाकरण लगना सुनिश्चित किया गया था जिसमें गति देते हुए सिमिरिया ग्राम पंचायत के सचिव जितेंद्र सिंह बुंदेला ने मीडिया को जानकारी दी शाम 5 बजे तक सिमिरिया टीकाकरण केंद्र पर 220 लोगो को ओर समरेठा टीकाकरण केंद्र पर 194 लोगो का टीकाकरण कार्य सम्पन्न करवाया गया था वही फुटवारी सचिव अभिषेक जैन जानकारी दी फुटवारी टीकाकरण केंद्र पर प्रशासन के द्वारा 300 लोगो को टीकाकरण करवाना सुनिश्चित किया गया था शाम 4 बजे तक 330 लोगो का टीकाकरण कार्य सम्पन्न करवाया गया था इन दो टीकाकरण केंद्र पर पहले आओ ओर पहले पाओ के सूत्र पर काम किया गया सर्वप्रथम टीकाकरण करवाने बाले आम जन को टोकन वितरण कर अलग अलग सामाजिक दूरी के साथ बैठा दिया गया था उसके बाद लाउड स्पीकर के द्वारा अनाउंसमेंट करवाकर टोकन नंबर बोला गया और टीकाकरण कार्य किया
टीकाकरण कार्य बड़ामलहरा एस डी एम विकाश कुमार आंनद के निर्देशन में बड़ामलहरा खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ हेमंत मरैया के मार्गदर्शन में घुवारा तहसीलदार रविशंकर सुक्ला एवं भगवा थाना प्रभारी के के खनेजा के में टीकाकरण केंद्र पर सिमिरिया सचिब , जितेंद्र सिंह बुंदेला फुटवारी सचिब अभिषेक जैन सहायक उप निरीक्षक अरुण पुरोहित , आरक्षक बालकदास राजपूत सहित स्वास्थ्य एवं राजस्व अमला मौजूद रहा।