ल
//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड नंबर आठ में रहने वाले दुधमुंही बच्ची के पिता के कब्जे से न्यायालय जिला बाल कल्याण समिति छतरपुर के आदेश पर थाना प्रभारी ने ततपरता दिखाते हुए बच्ची को उसकी मां के हवाले कर दिया । जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर आठ पुराना मलहरा निवासी शबाना बेगम का चार दिन पहले उसके पति तौफीक खान से आपसी कहा सुनी हो गयी जिससे नाराज होकर वह मायके बिजावर चली गयी । जहाँ मंगलवार को दोपहर एक बजे तौफीक खान अपने चचेरे भाई उस्मान व मुहल्ले के राकेश ,राजेन्द्र जोसी के साथ बिजावर गया और पत्नी के ससुराल न आने के कारण वह आठ माह की बच्ची को लेकर बड़ामलहरा आ गया ।जिसकी शिकायत शबाना ने न्यायालय जिला बाल कल्याण समिति छतरपुर में की । मामले को संज्ञान में लेते हुए समिति ने थाना प्रभारी जगत पाल सिंह को रात दस बजे व्हाट्सएप पर उक्त बच्ची को बरामद करने का आदेश दिया । जिसमें ततपरता दिखाते हुए थाना प्रभारी ने तौफीक के कब्जे से बच्ची को लेकर उसकी माँ एवम परिजनों को बुलाकर रात ग्यारह बजे बच्ची को उसके सुपुर्द कर बुधवार को सुबह ग्यारह बजे दोनो पक्षो एवम बच्ची को न्यायालय जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर दिया ।