ब्यूरो टीकमगढ़। प्रदेशव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम के साथ ही जिले में अधिक से अधिक संख्या में व्यक्तियो को टीकाकरण हो सके, इसके लिए जिले मंे निर्धारित टीकाकरण केन्द्रों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। इसके तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को कोविड का प्रथम डोज लगाया गया। साथ ही जिन नागरिकों को कोविशील्ड का प्रथम टीका 84 दिन पूर्व लगा है उन्हें भी सत्र स्थल पर दूसरा डोज लगाया गया।
कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु कोरोना वैक्सीन ही एक मात्र उपाय है। प्रशासन के अथक प्रयासों से जिले में कोरोना वैक्सीन के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। टीकाकरण को लेकर बुजुर्गाें तथा युवाओं में उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा प्रबुद्ध नागरिकों का सक्रिय सहयोग मिलने से टीकाकरण के लिए लोग घरों से निकलकर टीकाकरण केन्द्र पहुंच रहे हैं।