ब्यूरो पन्ना। जिले के शाहनगर विकास खण्ड अंतर्गत स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित मनरेगा रोपणी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पन्ना द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्व-सहायता समूह द्वारा आॅवले के 2000, मुनगा के 3000, पपीता के 2000, अमरूद के 4000, इमली के 4000, गुलमोहर के 2000, बेल के 1000 करंज के 7000, अमलतास के 3000 एवं बाॅस के 5000 पौधे तैयार किये गये। शासकीय संजय निकुंज आमा रोपणी विकास खण्ड शाहनगर में समूह द्वारा तैयार किये गये पौधों का स्थानीय स्तर पर विक्रय किये जाने से इनकी आय में अतिरिक्त बृद्धि होगी। जिससे स्व-सहायता समूह के सदस्यों को जीविकोपार्जन का एक अच्छा साधन मिल गया है। उद्यान प्रभारी शाहनगर श्री यमन कुषरे द्वारा यह बताया गया कि जिले की आवष्यकता अनुसार ही पौधों का उत्पादन किया गया है।