//अक्षय जैन//
घुवारा(छतरपुर)। बड़ामलहरा पुलिस अनुविभाग के बमनोरा थाना अंतर्गत रामटोरिया ग्राम में पुलिस ने एक युवक को अबैध कट्टा कारतुस सहित गिरफ्तार किया है रामटोरिया उप थाना प्रभारी उप निरीक्षक अजान सिंह राजपूत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि संतोष पिता नत्थू यादव उम्र 26 वर्ष निवासी टपरियन खेरा थाना बमनोरा रामटोरिया ग्राम में अबैध कट्टा लेकर घुम रहा था ग्रामीणों के द्वारा जानकारी प्राप्त हुई तो रामटोरिया उप थाना प्रभारी उप निरीक्षक अजान सिंह राजपूत सहायक उप निरीक्षक सीताराम घोष सहित पुलिस बल मोके पर पहुचा ओर युवक को गिरफ्तार किया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देसी कट्टा ओर एक जिंदा कारतूस जब्त किया है पुलिस ने आरोपी संतोष यादव पिता नत्थू यादव उम्र 25 वर्ष निवासी टपरियन खेरा थाना बमनोरा के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 /27 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया उक्त कार्यवाही उप निरीक्षक अजान सिंह राजपूत , सहायक उप निरीक्षक सीताराम घोष , प्रधान आरक्षक तरुण विश्वकर्मा , प्रधान आरक्षक रामप्रकाश सहित समस्त पुलिस स्टाप की भूमिका रही।