Translate

शनिवार, 3 जुलाई 2021

घुवारा। जनपद पंचायत सी ई ओ अजय सिंह ने भगवा में टीकाकरण केंद्र का किया निरीक्षण।

//अक्षय जैन//

घुवारा(छतरपुर)। अनुविभाग में हमेशा चर्चा में रहने बाला  भगवा टीकाकरण केंद्र का हाल जानने दिन शनिवार को जनपद पंचायत बड़ामलहरा के सी ई ओ अजय सिंह निरीक्षण के लिए पहुचे निरीक्षण के दौरान उन्होंने टीकाकरण केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों से टीकाकरण केंद्र की मौजूदा व्यवस्थाये जानी एवं टीकाकरण करवाने आ रहे आमजन से टीकाकरण केंद्र पर हो रही अव्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं टीकाकरण कार्य में गति देने के लिए एवं सुव्यवस्थित टीकाकरण आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जमीनी अमले को दिए एवं टीकाकरण कार्य मैं किसी भी प्रकार की गलती पाए जाने पर निश्चित रूप से कार्यवाही की जाने की बात कहीं निरीक्षण के दौरान सी ई ओ अजय सिंह ने  टीकाकरण करवा रहे यूवाओ से उनके अनुभव भी जाने और अधिक से अधिक तादात मैं टीकाकरण के लिए प्रेरित करने की बात कही 

निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत सी ई ओ अजय सिंह , भगवा प्राचार्य जीवन जैन , भगवा सचिब प्रेमनारायण तिवारी , फुटवारी सचिव अभिषेक जैन ,रिहान खान सहित आशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित समस्त प्रशासनिक अमला मोजूद रहा।