Translate

सोमवार, 26 जुलाई 2021

भगवा। धूमधाम से हुई जैन संत श्रेयांशसागर महाराज की चातुर्मास कलश स्थापना।

//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। शनिवार को बड़ामलहरा अनुविभाग के भगवा नगर में जैन संत श्रेयांशसागर महाराज की चातुर्मास की कलश स्थापना भगवा नगर के दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में सम्पन्न हुई 

सर्वप्रथम कलश स्थापना समारोह में जैन संत आचार्य महाराज विद्यासागर जी महाराज का चित्र अनावरण किया गया चित्र अनावरण सकल दिगम्बर जैन समाज भगवा एवं बाहर से पधारे हुए अतिथियों ने किया उपरांत मुनि श्री श्रेयांशसागर सागर जी के मंगल प्रवचन सम्पन्न हुए प्रवचनों में मुनि श्री ने कहा चतुर्माश संत जीवन की एक ऐसी प्रक्रिया है जिसे प्रकृति की गतिविधियों को देखते हुए सम्पन्न किये जाते है मुनि श्री ने कहा धर्म को मानना जितना जरूरी है उससे ज्यादा जरूरी है तीर्थंकरों , आचार्यो द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलना ग्रहस्त जीवन में भी ऐसी कई स्थिति उतपन्न होती है जिनको मोड़ कर अपन धर्म के मार्ग पर चल सकते है यह प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में जरूरी है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवनकाल में धर्म के मार्ग पर प्रशस्त होना चाहिए 

उपरांत मुनिश्री के चतुर्माश की कलश स्थापना सम्पन्न हुई जैन दर्शन के अनुसार अब मुनि श्री आगामी 4 माह कही विहार नही करेंगे वो भगवा नगर मै धर्म में प्रभावना करेंगे कार्यक्रम में बड़ामलहरा , घुवारा , शाहगढ़, गुलगंज , बल्देवगढ़ टीकमगढ़ , छतरपुर , महोबा ललितपुर  , सागर   सहित समस्त बुंदेलखंड की जैन समाज उपस्थित रही कार्यक्रम में भगवा नगर के जैन समाज की महिलाएं , बच्चे , युवा , बूढ़े , बुजुर्ग सहित भारी तादात में जन समुदाय उपस्थित रहा कार्यक्रम में चतुर्माश समिति के अध्यक्ष राजेंद्र जैन गोरखपुरा , मंत्री देवेंद्र सिंघई , विमल जैन बाबा , राहुल जैन फुसकेले , श्रेयांश जैन , प्रमोद जैन पप्पू ,रानू जैन कुर्रा ,  पवन जैन , पुनीत जैन सहित जैन समाज के युवा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।