Translate

सोमवार, 26 जुलाई 2021

घुवारा। ताजा हादसे के बाद भी नही जागा प्रशासन...नेशनल हाईवे को लगा गड्डो के ग्रहण।

//अक्षय जैन//

घुवारा(छतरपुर)।  घुवारा नगर से निकला हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग इन दिनों गड्डो की बजह से चर्चा में बना हुआ है घुवारा नगर में विगत एक  हफ्ते पहले एक ट्रक के रॉंग साइड से चलने के कारण एक चौदह वर्षीय नाबालिग की दुर्घटना के चलते मौत हो जाने का मामला सामना आया था जिस पर परिजनों ने चक्काजाम भी किया था लेकिन अधिकारियों की समझाईस के चलते परिजनों ने चक्का जाम खोल दिया था लेकिन हादसा क्यो हुआ इस बात की तह तक तो प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुचने की कोशिश भी नही की नगर वासियो की माने तो नगर से निकले हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर की दाई ओर डामरीकरण का कार्य हो गया था लेकिन डिवाइडर की बाईं ओर की सड़क पर आज भी दो - तीन फीट के गड्ढे मोजूद है अब अगर भारी भरकम बाले वाहन गड्डो में से निकालते तो उनको दिक्कत होती है इसलिए ट्रक चालक रॉंग साइड से ट्रक निकालते है जिसके चलते हादसे होते है  हादसे के कुछ दिनों तक तो घुवारा चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने रॉंग साइड से जा रहे वाहनों पर चलानी कार्यवाही की थी लेकिन अब उन्होंने भी रोकना टोकना बंद कर दिया है  नगरवासियों का कहना है अब या तो प्रशासन सड़क के गड्डो को खत्म कर दे तो  व्यवस्था सुधर सकती है अन्यथा हादसे लगातर होते आये है और होते रहेंगे बेकसूरों की जानो की कीमत कुर्सियो पर बैठे अधिकारी न जाने कब जानेंगे।