//राजीव शुक्ला//
खजुराहों(छतरपुर)। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के प्रयासों के चलते मध्य प्रदेश के चिकित्सा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग जी के द्वारा खजुराहो में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स खोले जाने हेतु अपने पत्र दिनांक 9 जनवरी 2021 के माध्यम से देश के स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मंडांविया जी को प्रेषित किया था जिस के संदर्भ में संलग्न पत्र के माध्यम से खजुराहो को शीघ्र ही अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स खोले जाने कि शीघ्र ही प्रबल संभावना है ।
खजुराहो जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एवं समीपस्थ पन्ना टाइगर रिजर्व, एनएमडीसी (हीरा खदान) आदि पर्यटन के मुख्य आकर्षण केंद्र स्थापित है जहां प्रतिवर्ष देश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ विदेशों तक के लाखों पर्यटक प्रतिवर्ष खजुराहो आते हैं , अतः सांसद महोदय ने पत्र के माध्यम से कहा था कि हमारे संसदीय क्षेत्र खजुराहो के साथ-साथ संपूर्ण बुंदेलखंड क्षेत्र स्वास्थ्य सुविधा की दृष्टि से बहुत ही पिछड़ा क्षेत्र है , इस क्षेत्र के लोगों को उचित स्वास्थ्य सुविधा हेतु भोपाल अथवा दिल्ली आयुर्विज्ञान संस्थान ही जाना पड़ता है जो 500 किलोमीटर से कम की दूरी पर नहीं है जिसमें समय से उपचार ना होने के कारण बुंदेलखंड क्षेत्र के अधिकांश लोग काल कवलित भी हो जाते हैं ।
अतः मध्य प्रदेश शासन के माननीय चिकित्सा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग जी ने बुंदेलखंड क्षेत्र के लगभग एक करोड़ 80 लाख नागरिकों को उच्च चिकित्सा सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए बुंदेलखंड क्षेत्र के खजुराहो में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान खोले जाने हेतु यह पत्र केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के लिए प्रेषित किया था जिस पर अब यह उम्मीद जागृत हुई है कि यह स्वास्थ्य सुविधा से युक्त देश का नंबर 1 प्रतिष्ठान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स खजुराहो जैसे अति महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल में खुलेगा जो ना सिर्फ खजुराहो बल्कि आसपास के जिलों तथा संपूर्ण बुंदेलखंड को इससे लाभ प्राप्त होगा।