//मनीष सम्राट//
घुवारा(छतरपुर)। सामुदायिक केंद्र घुवारा के हायर सेकेण्डरी स्कूल में जहां बेक्सींन सेंटर पर टीकाकरण किया जा रहा है आज के दिन कुल 700 लोगो को डोज दिया जा रहा है लेकिन ना ही तो शासन की गाइडलाइंस का पालन किया जा रहा है ना न ही पुलिस आरक्षक की कोई सुन रहा ।
ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दबंगई के सामने शासन भी नतमस्तक हो रहा है. जहां एक ओर सुबह से लाइन में लगे लोगों का नम्बर नहीं आया वहीं दूसरी ओर दबंग लोग आते ही तुरंत टीका लगाया जाता है ।
बेक्सींन सेंटर पर लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए केवल दो ही पुलिस आरक्षक है जिसमें लोगों का नियंत्रण करना कठिन हो रहा है लेकिन इसकी जानकारी अधिकारियों को होने के बाद भी कोई अच्छी व्यबस्था नहीं की गई जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि हम सुबह से लाइन में लगे हुए हैं लेकिन केवल अपने चहेतों को अलग से बुलाकर डोज लगाया जा रहा है।